फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी धर्मों में सनातन धर्म श्रेष्ठ : नंदकिशोर

विज्ञापन
मोहल्ला कृष्णापुरी में कथावाचन करते पंडित नंदकिशोर मिश्र। संवाद
विज्ञापन
मोहल्ला कृष्णापुरी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। श्रीकृष्ण राधा सेवा समिति की ओर से मोहल्ला कृष्णापुरी में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास पंडित नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि सभी धर्मों में सनातन धर्म श्रेष्ठ है। सनातन धर्म की रचना स्वयं परमात्मा ने की है। यही एक ऐसा धर्म है जो सबको साथ लेकर चलता है और सबका कल्याण चाहता है।
कथा के चौथे दिन उन्होंने कहा कि सबका सुख सनातन धर्म में ही निहित है। जब सनातन धर्म पर, गोमाता पर, संतों तथा ब्राह्मणों पर घोर संकट आता है तो इनकी रक्षा करने के लिए परमात्मा का अवतरण इस धरा धाम पर होता है।
विज्ञापन

एक प्रसंग से उन्होंने बताया कि मनुष्य को विपत्ति आने पर घबराना नहीं चाहिए और संपत्ति मिलने पर इतराना नहीं चाहिए। भगवान जिस पर अपनी कृपा करते हैं उसे पहले विपत्तियां ही देते हैं। भगवान धन-दौलत के नहीं भाव के भूखे हैं। अच्छे भाव से जो भी परमात्मा को याद करता है परमात्मा उसके लिए दौड़े चले आते हैं।
विज्ञापन

देर रात तक चली कथा में नंदोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने बधाई गीतों पर जमकर भाव नृत्य किया। पूजन का कार्य पं. उमेश शास्त्री ने व मूल पाठ पं. अभिषेक चतुर्वेदी ने किया। व्यवस्थाओं में विनोद कुमार मिश्र, केएल गुप्ता, कामेश पाठक, एमपी शर्मा, गिरीश चंद्र पाराशरी, विश्वनाथ शर्मा, दिनेश चंद शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें