संवाद कार्यक्रम मे शामिल गिंदोदेवी की छात्राएं।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। टेक्नोलॉजी और दूरसंचार के इस दौर में मोबाइल लोगों के जीवन में एक अहम स्थान ले चुका है। इससे किसी से भी संपर्क करने, संदेश भेज पाने की सहूलियत है। मनचाही ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग और इंटरनेट सर्फिंग कर सकते हैं, लेकिन यदि इसका दुरुपयोग हो तो इसके नुकसान भी बहुत हैं। आज लोग तकनीक का उपयोग सामाजिक विध्वंस के लिए भी कर रहे हैं जो हानिकारक है। इसी मुद्दे पर बृहस्पतिवार को गिंदोदेवी महिला डिग्री कॉलेज में संवाद का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे मोबाइल ओर इंटरनेट का उपयोग सावधानी पूर्वक करेंगी।
-
फोटो-13
मोबाइल फोन आज के समय में जरूरत बन गया है। लोग चाहकर भी इसको अपने से दूर नहीं कर पाते है, लेकिन फायदे के साथ इसके नुकसान भी हैं यदि इसका उपयोग सही से न किया जाए तो एक छोटी सी गलती भी घातक परिणाम दे सकती है।
-सुमान्या
-
फोटो-14
आजकल की दुनिया मोबाइल इंटरनेट के आसपास ही सीमित हो कर रह गई है। मोबाइल को लोगों ने अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। इसका नुकसान यह है कि हम लोगों को अपनों से दूर कर रहे हैं। इसके लिए हमें अपनी कुछ आदतों पर अंकुश लगाना होगा।
-सौम्या
-
फोटो-15
इंटरनेट जिस तेजी से हमें देश-दुनिया की जानकारी उपलब्ध कराता है, वहीं हल्की सी चूक होने पर उतनी ही तेजी से हमारी पर्सनल जानकारी अन्य लोगों तक साझा कर देता है, जो कहीं न कहीं हम लोगों के लिए खतरा पैदा करती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल बहुत सोच समझकर करना चाहिए।
-संगीता
-
फोटो-16
हम लोग इंटरनेट उपयोग करते हुए बहुत सी शर्तों की ओर ध्यान नहीं देते हैं और जल्दबाजी के चक्कर में यस-यस में जवाब देते जाते हैं। बहुत से एप ऐसे होते हैं, जो हमारी मोबाइल की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और गोपनीय डाटा हैकर को उपलब्ध कराते हैं। ऐेसे में सावधानी की जरूरत है।
-मीना