फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

विज्ञापन
आसिफ जहां- फाइल फोटो। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार रात सहसवान में अनियंत्रित बाइक बैलगाड़ी के पीछे जा घुसी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। दूसरा हादसा कुंवरगांव-बदायूं रोड पर हुआ। यहां सड़क पार करते समय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। इसी प्रकार इस्लामनगर थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन

सहसवान। थाना जरीफनगर के गांव जतकी निवासी आसिफ जहां (42) पत्नी अब्दुल रज्जाक अपने बेटे आलम (22) के साथ सहसवान एक दावत में शरीक होने गईं थीं। बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वह बाइक से वापस लौट रहीं थीं। बताते हैं कि सिलहरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक बैलगाड़ी के पीछे घुस गई। हादसे में आसिफ जहां की मौत हो गई, जबकि आलम घायल हो गया। इसमें एक छह वर्षीय बालक फैज के भी चोटें आईं हैं। परिवार वालों ने आसिफ जहां के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। आलम ने हेलमेट नहीं लगाया था।
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया निवासी 42 वर्षीय प्रेमपाल बुधवार देर रात अपने खेत से घर लौट रहे थे। वह कुंवरगांव-बदायूं रोड पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें प्रेमपाल घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस्लामनगर। बुधवार रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी 27 वर्षीय अरुण पुत्र प्रेमपाल बिसौली-इस्लामनगर रोड पर हेमपुर गांव के नजदीक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। इस पर यूपी 112 पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तमाम लोगों से पूछताछ की, तब अरुण के शव की पहचान हो पाई।
-
युवक की मौत पर परिजन का बुरा हाल
दावत खाकर लौट रहे युवक की मौत के बाद उसके परिजन का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर के मोहल्ला गढ़ैया शहवाजपुर निवासी दिलीप सक्सेना का 24 वर्षीय पुत्र अंकित अपने दोस्त पीयूष (26) के साथ बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नाई डुमैरा में अपने परिचित के यहां बाइक से दावत खाने गया था। दोनों दावत खाकर जैसे ही गांव से निकलकर बदायूं-बरेली रोड पर पहुंचे वैसे ही पीछे से तेज गति से आ रही बोलरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में अंकित की मौत हो गई, जबकि पीयूष घायल हो गया। बृहस्पतिवार को अंकित के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें