उझानी में निकली सांई
बाबा की पालकी यात्रा
काफी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, जोरदार स्वागत
साहूकारा मोहल्ले से निकाली गई सांई पालकी में काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। कलाकारों ने करतब दिखाए और बैंडबाजों की धुन पर सांई भक्त महिला-पुरुष झूम उठे। मार्केट में पालकी यात्रा का जोरदार स्वागत भी किया गया। समापन पर भंडारे में लोगों ने प्रसाद पाया।
साईं पालकी यात्रा सोमवार अपराह्न साहूकारा मोहल्ला स्थित नवनीत वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान से शुरू हुई। हलवाई चौक होकर मेन मार्केट और स्टेशन रोड पर पहुंची जहां साईं भक्तों ने स्वागत किया। सांई की पालकी पर फूल बरसाए। भक्तों ने रास्ते की सफाई को श्रमदान किया। घंटाघर चौराहे पर भक्त महिला-पुरुषों ने बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते हुए सांई की जय-जयकार की। यात्रा के दौरान कई बच्चे देवी- देवताओं के रूप में नजर आए। सांई बाबा के स्वरूप में कलाकार लोगों का आकर्षण रहा। देर शाम साहूकारा मोहल्ले में पालकी यात्रा का विसर्जन हुआ। आयोजकों समेत भक्तों ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन कर प्रसाद भी वितरण कराया। भक्तों ने संकीर्तन भी किया। पालकी यात्रा में राहुल वार्ष्णेय, यागेश प्रताप सिंह, ललित वार्ष्णेय, निक्की, जयप्रकाश वार्ष्णेय, मोनू, लक्ष्मी वार्ष्णेय, चल, दिव्या, नीलम, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, ममता रानी, अनीता, टीटू शर्मा, सौरभ शर्मा, अजीत प्रकाश, केशव गर्ग, सतीश वार्ष्णेय, सुमित आदि का सहयोग रहा।