फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ ने एआरटीओ दफ्तर दलाल मुक्त कराया  

Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली रूट पर चोरी-छिपे चल रही एक बस को भी सीज किया      
विज्ञापन

आरटीओ और एआरटीओ ने कई जगह चलाया संयुक्त निरीक्षण अभियान      
आरटीओ बरेली आरआर सोनी ने शुक्रवार को यहां एआरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एआरटीओ ऑफिस के बाहर लगे दलालों के तंबुओं को हटवा दिया। इसके बाद संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली रूट पर बिना परमिट चल चोरी-छिपे चल रही एक बस को भी सीज कर दिया।      
विज्ञापन

आरटीओ आरआर सोनी, एआरटीओ उदयवीर सिंह के साथ बरेली से शुक्रवार दोपहर बदायूं एआरटीओ ऑफिस पहुंचे। उनके यहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। पहले तो उन्होंने एआरटीओ ऑफिस में सभी पटलों का निरीक्षण किया। इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय, एआरटीओ प्रशासन एमसी सिंह से राजस्व वसूली के बारे में पूछा। निर्देश दिए कि किसी भी दशा में अवैध और ओवर लोडिंग वाहनों का संचालन न होने दिया जाए। एआरटीओ ऑफिस के बाहर लगे दलालों के अड्डो को भी आरटीओ ने हटवा दिया। निर्देश दिए कि ऑफिस में दलालों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय दलाल मुक्त होना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की। इस दौरान दिल्ली रूट पर बिना परमिट चोरी-छिपे चल रही एक बस को पकड़ लिया गया। इसे सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन को निर्देश दिए कि वह नियमित चेकिंग करते रहें। जिले में हुई कार्रवाई से उनको भी अवगत कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें