फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध देवी मेला 16 से, खस्ताहाल है प्रमुख सड़क

विज्ञापन
वजीरगंज का जर्जर आंवला रोड। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बे के प्रसिद्ध देवी मेले के आयोजन में आठ दिन ही शेष हैं, लेकिन मेला स्थल तक जाने वाली प्रमुख सड़क का निर्माण अब तक चालू नहीं हुआ है। आचार संहिता लागू होने से पहले छह जनवरी को तत्कालीन नगर विकास राज्यमंत्री शहर विधायक महेश गुप्ता ने सड़क निर्माण का शिलान्यास भी किया था, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। ऐसे में मेलार्थियों को जर्जर सड़क के कारण परेशानियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

वजीरगंज के प्रसिद्ध देवी मेले में लगभग पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार मेले का आयोजन 16 अप्रैल से होना है। वजीरगंज-आंवला रोड की दशा काफी समय से खराब है। वजीरगंज-उसैता रोड पर ही मेला स्थल है। मार्ग की दशा बेहद खराब है। सड़क खस्ताहाल होने के कारण यहां अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है। वैसे तो वजीरगंज से उसैता होते हुए आंवला तक करीब 13 किमी सड़क जर्जर है, लेकिन नगर में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से देवी मंदिर तक का टुकड़ा बेहद खराब है। महेश गुप्ता ने छह जनवरी को 1600 मीटर टुकड़े की विशेष मरम्मत के काम का शिलान्यास किया था। उस समय लोगों को लगा था कि शायद मेला आयोजन से पहले सड़क दुरुस्त हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेला आयोजन की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं, मगर अब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। मेला अध्यक्ष योत्सना कौर का कहना है कि वह शहर विधायक से जल्द सड़क निर्माण की मांग करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें