फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में हक की लड़ाई को सेवानिवृत्त कर्मियों का धरना जारी

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना देते रिटायर्ड मिल कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सहकारी क्षेत्र की शेखूपुर चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मचारियों की कोई सुनने वाला नहीं। वृद्धावस्था में भी रिटायर्ड कर्मचारी पिछले 73 दिन से मालवीय आवास पर देयकों के भुगतान की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उनके देयकों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में कड़ाके की सर्दी के बीच भी कर्मचारी धरना देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शेखूपुर चीनी मिल के 125 से ज्यादा ऐसे कर्मचारी हैं जिनको सेवानिवृत्त हुए तीन से चार साल हो चुके हैं। इन कर्मचारियों के फंड ग्रेच्युटी समेत अन्य देयकों का अब तक भुुगतान नहीं हो सका है। आर्थिक अभाव में अच्छा इलाज न मिलने के कारण तीन कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। कई कर्मचारी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन मिल कर्मचारियों के शीघ्र बकाया भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार को भागवती, मुन्नी देवी, जरीना बेगम, उल्फत, धर्मपाल सिंह, असरार अहमद, रक्षपाल, रामचंद्र, मुन्ना लाल, सियाराम, कृष्णपाल, श्यामपाल आदि कर्मचारियों ने मालवीय आवास पर 73 वें दिन धरना दिया। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें