उसावां। कस्बे के हनुमान गढ़ी पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सुबह यज्ञ हुआ। दोपहर बाद भगवान श्री हरि विष्णु एवं भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन कथाव्यास केहर स्वरूप शास्त्री ने किया।
दूसरे दिन सुबह दस बजे यज्ञाचार्य पंडित उमाशंकर तिवारी ने यज्ञ वेदी की पूजा अर्चना के बाद अग्नि प्रकट कर यज्ञ प्रारभ किया। दोपहर बाद चार बजे से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा व्यास केहर स्वरूप शास्त्री ने भगवान श्रीहरि विष्णु एवं भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन बहुत ही सुंदर ढंग से किया। कार्यक्रम में बाबा इतवारी दास उर्फ मुग़रिया दास, ओम प्रताप सिंह, पंडित कालीचरण पाठक, अरुल प्रताप सिंह , रामबाबू गुप्ता, नन्हेलाल गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा संवाद