फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने किया बाबा का अलौकिक श्रंगार

विज्ञापन
बिल्सी में मनाए श्याम बाबा के महोत्सव के दौरान एक झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित महाकाल-महाकाली आश्रम पर शुक्रवार रात चतुर्थ श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का गुणगान महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां सबसे पहले आश्रम के संचालक गोपाल चांडक आदि भक्तों ने खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया। उसके बाद भव्य दरबार सजाया गया। इसके बाद यहां 56 भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। साथ ही भक्तों ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाहजहांपुर की सोनम सक्सेना, उझानी के मयंक गुप्ता, बरेली के कुक्की अरोड़ा एवं विवेक स्माइली, प्रिया पुजारन आदि कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। बीच-बीच बाबा की भव्य झांकी पेश की गई। रात भर बाबा के भक्त जमकर झूमते रहे। इसके बाद देर रात बाबा की विशाल आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर देवपाल चांडक, विशाल शाक्य, हिमान्शु शाक्य, शुभम माहेश्वरी, राघव गुप्ता, निशान्त देवल, रितिक माहेश्वरी, सौरभ वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, आकाश मालू, गौरव राठौर, प्रखर माहेश्वरी आ दि मौजूद रहे। संवाद
--
बाबा पर चोला चढ़ाकर बांटा प्रसाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो साहूकारा कॉलोनी में स्थित नेपाली बाबा मंदिर पर शनिवार को हनुमान जी के भक्तों ने यहां पहुंचकर पहले चोला चढ़ाया। उसके बाद सभी ने बाबा की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आरती वार्ष्णेय, नभ वार्ष्णेय, भव्या वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, राजा वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें