फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को चारा लेने गई किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिस पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मामला 28 सितंबर का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव की सोलह वर्षीय लड़की उस दिन चारा काटने गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे धान के खेत में पकड़ लिया। उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका एक वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया। जब इसके बारे में किशोरी के परिवार वालों को पता चला तो वह थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्हें रविवार को जेल भेजा जाएगा। इनमें एक आरोपी ने सिपाही पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। इसकी जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें