फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच दिन से फंदे से लटका था युवक का शव, दुर्गंध फैली तो बुलाई पुलिस

विज्ञापन
मृतक दिनेश की मां सुदामा देवी। संवाद
विज्ञापन
- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कौरेरा का मामला
विज्ञापन

- घर में अकेला रह रहा था दिनेश, नाराज होकर चली गई थी पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कौरेरा के एक घर में चार-पांच दिन से युवक का शव फंदे से लटका रहा। मोहल्ले में दुर्गंध फैली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव फंदे से उतारा। पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने से युवक दिनेश घर पर अकेला था। थाना पुलिस आत्महत्या मान रही है।
ग्राम कौरेरा निवासी दिनेश यादव (30) पुत्र डंबर सिंह यादव चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह परिवार से अलग रह रहा था। उसकी मां सुदामा के मुताबिक रक्षाबंधन से पहले दिनेश और उसकी पत्नी पूजा के बीच कुछ विवाद हुआ। इससे रक्षाबंधन पर पूजा अपने पांच साल के बेटे पप्पू को लेकर मायके बिसौली के गांव सिरसौली चली गई।
विज्ञापन

दिनेश बिसौली कस्बे में बेलदारी और मजदूरी करके घर चला रह था। वह पिछले चार-पांच दिन से लोगों को मोहल्ले में दिखाई नहीं दिया। उसका घर भी अंदर से बंद था। भाइयों का उसके घर आना-जाना नहीं था। इससे उसके बारे में पता ही नहीं चला।
बुधवार सुबह लोगों को कुछ दुर्गंध महसूस हुई। मोहल्ले के लोग समझते रहे थे कि आसपास कहीं कोई जानवर मर गया है। शाम को लोगों ने मोहल्ले में पता लगाने की भी कोशिश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को दुर्गंध ज्यादा बढ़ गई तो दोपहर के समय लोगों का ध्यान दिनेश के घर की ओर गया।
लोगों ने उसके घर में घुसकर छानबीन की, जहां कमरे में बेड के ऊपर कुंडे से दिनेश का शव फंदे से लटका दिखा। यह देखकर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ सिद्धार्थ शर्मा पहुंच गए। इसके बाद युवक का शव फंदे से उतारा गया और उसे पोस्टमार्टम को भेजा गया।
विज्ञापन

सूचना पर युवक की पत्नी भी पहुंच गई। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव पांच दिन पुराना लग रहा है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक दिनेश की मां सुदामा देवी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें