फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंवरगांव में पांच अक्तूबर से शुरू होगी रामलीला मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर का ऐतिहासिक श्रीराम लीला मेला 5 से शुरू होकर नौ अक्तूबर तक चलेगा। यह निर्णय मेला मैदान में सोमवार को हुई मेला कमेटी की बैठक में लिया गया। मेले को आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह के खेल-तमाशे और दुकानें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि भगवान श्रीराम की बरात 7 अक्तूबर को निकाली जाएगी। 8 और 9 अक्तूबर को विशाल दंगल का आयोजन होगा जिसमें नामचीन पहलवान भाग लेंगे। रावण वध की लीला 9 अक्तूबर को होगी। मेले की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने की रूपरेखा भी तय की गई। इस बाबत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष डा धनेन्द्र पाल सिंह और संचालन देवेश सक्सेना ने किया। बैठक में हनी मिश्रा, आनंद गौतम, ओमवीर रावत, संदीप शंखधार, राकेश साहू, रहीश आतिशबाज, पिंटू शर्मा, लालू रावत, मोनू ठाकुर, गप्पू सिंह, रामे शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें