फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नुक्कड़ नाटक के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
सिंगल यूज प्ला​स्टिक को लेकर नुक्कड़ नाटक करते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत एनसीसी
विज्ञापन
बदायूं। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 21वीं वाहिनी एनसीसी के कर्नल देवाशीष सिंह के निर्देश पर श्री कृष्णा इंटर कॉलेज और एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के प्रति आम जनता को जागरूक किया। इसके लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने एनसीसी कैडेट्स को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। एनसीसी अधिकारी कैप्टन विजय कुमार गौतम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा बाजार जाते समय कपड़े का थैला ले जाने को अपनी आदत में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केयरटेकर राधेश्याम शर्मा ने कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर एनसीसी सीनियर डिवीजन तथा जूनियर डिवीजन के लगभग 150 कैडेट्स उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें