फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेटल से बने स्वास्तिक, गणेश और रुद्राक्ष वाली राखियों की धूम

विज्ञापन
बजार में सजी राखी की दुकान पर रा​खियां  खरीदती बहनें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन नौ अगस्त को है। भाई-बहन के इसी प्यार, खुशी और दुलार के बंधन की डोर को राखियां मजबूत करती हैं। रक्षाबंधन के लिए बाजार सज गए हैं। बाजार में मेटल से बने स्वास्तिक, गणेश और रुद्राक्ष की राखियां की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन


शहर के घंटाघर और बड़ा बाजार में मौली के धागों में मेटल से बने स्वास्तिक, गणेश जी, रुद्राक्ष की राखियां खास हैं। बड़ी राखियों के बजाय अब फैंसी और डिजाइनर राखियां पसंद की जा रही हैं। इसमें स्टोन, मोती, क्रिस्टल से लेकर गोटा पट्टी, मोरपंख की डिजाइनर राखियां बहने खरीद रही हैं। रुद्राक्ष की राखियां भी छाई हुई हैं।
दस रुपये से दो सौ रुपये तक की राखियां बाजार में मिल रहीं हैं। बच्चों को लुभाने के लिए खास तौर से कार्टून करेक्टर वाली राखियां भी हैं। छोटा भीम, मोटू पतलू, डोरेमॉन, बेनटेन से लेकर एंग्री बर्ड, टेडी और बाल गणेशा की राखियां बहनें अपने छोटे भाइयों के लिए खरीद रही हैं। ये राखियां 15 रुपये से लेकर 100 रुपये तक हैं। इसके अलावा रोरी, चंदन, चावल, मिश्री की मिठास से घुली डिजाइनर राखी की थालियां भी हैं।

बजार में सजी राखी की दुकान पर राखियां  खरीदती बहनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें