फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: त्योहार से पहले बाजार में बढ़ी भीड़, फंस गई एंबुलेंस

विज्ञापन
उझानी बाजार में ई- रिक्शों के बीच फंसी एंबुलेंस। स्रोत: जागरुक दुकानदार
विज्ञापन
उझानी। त्योहार से पहले भीड़ बढ़ते ही मुख्य बाजार में जाम लगने लगा है। बुधवार को जाम में एंबुलेंस फंस गई। करीब 10 मिनट बाद उसे किसी तरह निकाला गया।
विज्ञापन

कस्बे के कछला रोड बाजार में घंटाघर चौराहे से अशफाक तिराहे तक राखियों की दुकानें लगी हैं। इस दौरान ई- रिक्शा समेत बाइक सवार लोग निकले तो आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर में अस्पताल से गोशाला मोड़ की ओर निकली एंबुलेंस पंखमुखी हनुमान मंदिर के पास फंस गई। चश्मदीद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के दोनों ओर ई- रिक्शा बेतरतीब निकलते नजर आए। इससे पहले ई- रिक्शा चालक और बाइक चालक के बीच नोकझोंक भी हो गई। इसके अलावा रामलीला मैदान में बुध बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी को आने-जाने वालों की भीड़ की वजह से लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह का माहौल बिल्सी रोड बाजार में रहा। पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही अस्थायी अतिक्रमण हटवा दिया गया था, फिर कुछ दुकानदारों ने सामान फुटपाथ पर रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



पेड़ की मोटी टहनी गिरने से रफ्तार पर लगा ब्रेक
- बरेली- मथुरा हाईवे पर गांव फूलपुर के पास सड़क किनारे पेड़ों के कटान के दौरान बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक मोटी टहनी सड़क पर गिर गई। उसे काटकर हटाने में मजदूरों को करीब 20 मिनट लगे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हाईवे के चौड़ीकरण से पहले उझानी और कछला के बीच पिछले महीना पेड़ काटे जाने शुरू हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें