फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, पारा गिरा

Tue, 30 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
- बरसात से कई मोहल्लों की सड़के नाले में हुई तब्दील
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी ने दिल्ली एनसीआर सहित यूपी के कई इलाकों का मिजाज बदल दिया है। इसका असर बदायूं में भी देखने को मिला है। अचानक मौसम में हुए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार सुबह हल्की धूप के बाद शुरू हुई बरसात ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। अचानक हुई बारिश ने नगर पालिका की पोल भी खोल दी। चंद मिनट की बरसात से कई मोहल्लों की सड़के और रोड नाले में तब्दील हो गई।        
मौसम में लगातार दो दिन से आए बदलाव ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत भी हुई है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। आंधी से रोड पर पेड़ गिर गए तो कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बारिश होने के बाद शाम को ठंडी हवाओं का आनंद लेते लोग छतों और सड़कों पर निकले। सोमवार को हुई बारिश से अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी गिरावट देखी गई। रविवार की सुबह जहां तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था। वहीं सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस घटकर अधिकतम 36 और न्यूनतम करीब 25 पर पहुंच गया। दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना बताई जा रहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने भी ली राहत की सांस       
सोमवार को हुई बारिश ने ग्रामीणों के चेहरे पर रौनक ला दी। शनिवार से मौसम का मिजाज जरूर बदला हुआ था, लेकिन हल्की बूंदाबांदी से फसल को फायदा नहीं पहुंचा। सोमवार को हल्की धूप के बाद दोपहर को अचानक हुई तेज बरसात से खेतों में पानी भर गया। किसान बताते हैं कि बरसात के पानी से धान की फसल को लाभ हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें