फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे दूर हो दिक्कत : एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका छह ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी/बदायूं। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद पिछले साल फरवरी से उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू कर दिया था। पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आने वाले बरेली-कासगंज रेल रूट पर तो सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इन में दो जोड़ी रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस सप्ताह में अप-डाउन दो दिन और रामनगर-आगरा फोर्ट सप्ताह में तीन दिन आती हैं। दूसरी ओर उत्तर रेलवे के अधीन आने वाली बरेली-चंदौसी, बरेली-अलीगढ़ रेल लाइन पर तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन साल भर बाद भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के अधीन आने वाले बरेली-चंदौसी रेल रूट पर छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता था। इस रेल रूट पर बदायूं में सिसरका, आसफपुर, पुरवाखेड़ा, दबतोरी और करेंगी रेलवे स्टेशन हैं। इस रेल रूट पर इन दिनों बरेली-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर का ही संचालन हो रहा है। बरेली-आगरा कैंट, बरेली अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली-मुरादाबाद-बिजनौर पैसेंजर का अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। संचालित हो रही बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर प्रतिदिन बरेली की ओर से सुबह छह बजे दबतोरी स्टेशन पर आती है। अलीगढ़ से बरेली को जाने जाने वाली यह ट्रेन शाम 3:30 बजे बरेली पहुंचती है। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस बरेली से शाम 3: 30 बजे और दिल्ली से दोपहर 12: 00 बजे दबतोरी पहुंचती है। बरेली-दिल्ली पैसेंजर बरेली से चलकर शाम 6:45 बजे और दिल्ली से चलकर शाम 7:30 बजे दबतोरी पहुंचती है।
बरेली-आगरा कैंट, बरेली अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली-मुरादाबाद-बिजनौर पैसेंजर का अब तक संचालन शुरू न होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। बरेली-आगरा कैंट एक्सप्रेस लंबी दूरी की ट्रेन थी। यह ट्रेन राजस्थान के बांदीकुई स्टेशन तक जाती थी। इन तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की लंबे समय से मांग हो रही है, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे रेलवे को नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

-
रेल लाइन के दोहरीकरण का काम भी नहीं हो सका शुरू
उत्तर रेलवे के बरेली-मुरादाबाद के बीच दो अलग-अलग रेल रूट हैं। इनमें एक रेल रूट बरेली-रामपुर-मुरादाबाद-दिल्ली है। दूसरा रेल रूट बरेली के चनेहटी, दबतोरी और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद के लिए है। चंदौसी-मुरादाबाद के साथ एक रेल रूट चंदौसी से अलीगढ़ के लिए भी है। दबतोरी से अलीगढ़ की दूरी 123 किमी और बरेली की दूरी 42 किमी है। दबतोरी से चंदौसी 24 किमी और मुरादाबाद की दूरी 68 कमी है। इसी वर्ष केंद्र सरकार ने बरेली-चंदौसी रेल रूट के दोहरीकरण को स्वीकृति देने के साथ दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए बजट भी जारी कर दिया था। इसके लिए 2226 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। अप्रैल 2021 से काम शुरू होना था, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, तकनीकी दलों ने सर्वे आदि का काम पूरा कर लिया है।
-
यह बोले लोग
----------------
बरेली-मुरादाबाद और बरेली-अलीगढ़ के बीच सिर्फ तीन जोड़ी ट्रेन हैं। कोरोना संक्रमण से पहले इस रेल रूट पर छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता था। अब तक तीन जोड़ी अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
-सुनील कठेरिया. दबतोरी
-
बरेली-चंदौसी रेल रूट मुरादाबाद और अलीगढ़ को भी जोड़ता है। इस रेल रूट पर ज्यादा ट्रेनों की जरूरत है। दिल्ली-पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के यहां टिकट भी नहीं मिलते। यह भी एक समस्या है।
-सोनम सिंह, सिसरका
-
कई महीने की मांग के बाद तो रेलवे ने बरेली-दिल्ली पैसेंजर का संचालन शुरू किया था। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर का तीन दिन पहले ही संचालन शुरू किया गया है। बंद चल रहीं तीन जोड़ी अन्य ट्रेनें भी शुरू होनी चाहिए।
-तरन्नुम, लक्ष्मीपुर
-
बरेली-मुरादाबाद-दिल्ली, बरेली-अलीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनों से क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां भी होती हैं। अलीगढ़ के लिए तो सिर्फ एक ही ट्रेन है। दिल्ली के लिए भी एक ही ट्रेन है। अन्य ट्रेनें भी शुरू की जानी चाहिए।
-नशरत खां, लक्ष्मीपुर
-
बरेली-अलीगढ़ और बरेली-मुरादाबाद के बीच चलने वाली जो ट्रेनें बंद हैं उनके संचालन का प्रकरण रेलवे बोर्ड में विचाराधीन है। रेलवे बोर्ड की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेनों में जनरल टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। अगर कहीं पर यात्रियों को जनरल टिकट नहीं मिल रहे तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजय नंदन, डीआरएम, उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें