विजयी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंतिम दिन खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। वहीं 100 मीटर दौड़ में राहुल व लक्ष्मी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे (अंतिम) दिन कई खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सबसे पहले 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर राहुल, दूसरे स्थान पर सुरजीत और तीसरे स्थान पर विवेक रहे। 200 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर अमन, दूसरे स्थान पर प्रवेश, तीसरे स्थान पर अमन मौर्य रहे।
छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर लक्ष्मी, दूसरे पर स्वामिनी और तीसरे पर गुंजन रही। 200 मीटर में प्रथम स्थान पर स्वामिनी मौर्य, दूसरे पर कंचन और तीसरे पर पूजा सिंह रहीं।
इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूनम यादव, प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना, क्रीड़ा प्रभारी प्रिंस विशाल दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. सिद्धार्थ कश्यप, मोहन लाल मौर्य, डॉ. प्रशांत कोहली, प्रो. शिवराज कुमार, प्रो. मनवीर सिंह, डॉ. विक्रांत उपाध्याय मौजूद रहे।