जिले में 22 फरवरी से 99 केंद्रों पर शुरू होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा के लिए छह सचल दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक सचल दल में प्रभारी के अलावा पांच-पांच सदस्यों को रखा गया है।
बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होनी है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बोर्ड कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद में जिले में सचल दलों का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम बना दिया गया है। सचल दलों में तैनात प्रवक्ता, शिक्षकों को उनके कार्यालय से कार्यमुक्त करने के लिए विभागाध्यक्षों को लिखा गया है। जिले में 99 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होनी है।
-
यह है सचल दल के प्रभारी
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य मुनेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती, माध्यमिक शिक्षा परिषद के वित्त एवं लेखाधिकारी जैनिथ कांत, राजकीय हाईस्कूल जगत प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद, डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध प्रधानाचार्य सीपी सिंह।