फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मक्का में पायरिला का प्रकोप, पैदावार पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
मक्का की फसल में पायरिला का प्रकोप देखते कृ​षि वैज्ञानिक संजय कुमार। स्रोत- केवीके
विज्ञापन
उझानी। करीब एक दशक बाद पायरिला कीट का फसलों पर फिर प्रकोप नजर आया है। अमूमन गन्ने को नुकसान पहुंचाने वाले इस कीट ने इस बार हाईब्रिड मक्का पर हमला कर दिया है। पौधों की पत्तियों पर फुदकने वाले पायरिला का सीधा प्रभाव मक्का की पैदावार पर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में हाईब्रिड मक्का का रकबा इस बार पहले के मुकाबले अधिक है। पौधों की बढ़वार के दिनों में पत्तियों पर पिछले दिनों हल्के भूरे रंग का कीट नजर आया तो किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क साधा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार के मुताबिक करीब एक दशक पत्तियों को चूसने वाला यह कीट पायरिला है। पौधों को पायरिला की मादा प्रजाति ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। दो पूंछ की आकार की मादा पौधे की निचली सतह पर अंडे देती हैं, जो सफेद धागों की तरह ढके नजर आते हैं। अंडे फूटने के बाद पौधों पर चमकीला चिपचिता पदार्थ इकट्ठा हो जाता है। इससे पौधों पर फफूंदी लग जाती है। फफूंदी के चलते प्रकाश संश्लेषण की क्रिया प्रभावित होने पर पौधे कमजोर पड़ते ही सूखने लगते हैं। इससे पौधे न बढ़वार पकड़ पाते और न ही भुट्ठे विकसित हो पाते है। एक दशक पहले तक पायरिला का प्रकोप गन्ने की फसल में था। गन्ने के पौधों को भी पायरिला इसी तरह से नुकसान पहुंचाता रहा है।
-

पौधे पर मित्र कीट सक्रिय है तो ज्यादा नहीं होगा नुकसान
पायरिला का परजीवी इपरीकेन्या मेलोनोलियोका है। इसे मित्र कीट कहा जाता है। मित्र कीट अगर मक्का के पौधों पर सक्रिय है तो पायरिला को प्रकोप बढ़ने नहीं देता। वह पायरिला के शरीर से चिपक उसे मार देता है। पौधे पर अगर पायरिला की संख्या अधिक है तो मित्र कीट ज्यादा असरदार साबित नहीं होता। वैसे, फसल में नमी का माहौल बना रहे तो मित्र कीट तेजी से सक्रिय नजर आता है।
विज्ञापन

-

पायरिला का झुंड दिखे तो करें रसायन का इस्तेमाल
कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पायरिला कीट की संख्या पौधों पर अधिक नजर आए तो इस दौरान फसल में यूरिया का इस्तेमाल करना नुकसान पहुंचाता है। किसान कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करके दवाएं का छिड़काव कर फसलें बचा सकते हैं।

मक्का की फसल में पायरिला का प्रकोप देखते कृषि वैज्ञानिक संजय कुमार। स्रोत- केवीके

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें