फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक-कैंटर की भिड़ंत में फिरोजाबाद के चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
रघुवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : 1
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में आसफपुर रोड पर गोहरा गांव के पास बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में फिरोजाबाद कैंटर चालक की मौत हो गई। वहीं, अमरोहा का ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के रजावली थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवास रघुवीर सिंह (40) पुत्र चंद्रपाल कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उनके दो बेटे अंकित व अंकुश है। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे भाई आकाश व वीर प्रताप ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे रघुवीर सिंह कैंटर में रामपुर जिले से हरी मिर्च भरकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। इसी बीच बिसौली कोतवाली
क्षेत्र के गांव गोहरा के पास देर रात करीब एक बजे सामने से आ रहे ट्रक व कैंटर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के अंदर स्टेयरिंग में फंसने से चालक रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक सबाबुल पुत्र बाबू निवासी जोया जिला अमरोहा घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिवार के लोग बदायूं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। चालक रघुवीर की मौत से पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

रघुवीर सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें