फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहस्रबाहु तीर्थ स्थल को विकसित करने की तैयारी, कराया जाएगा सर्वे

विज्ञापन
सहसवान का सहस्रबाहु तीर्थ स्थल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान के तीर्थ स्थल सहस्रबाहु को पर्यटन के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए एमएलसी वागीश पाठक ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखा था। उनके प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में सर्वे करने के बाद शासन को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

सहसवान नगर पालिका क्षेत्र में राजा सहस्रबाहु का किला है। नगर क्षेत्र से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है। अब यह जीर्णशीर्ण अवस्था में है। नगर पालिका की ओर से भी इसकी साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती है। धार्मिक मान्यता के इस स्थल के विकास के लिए कई बार लोगों ने मांग उठाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन अभी तक यहां पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
अब एमएलसी ने इसे विकसित कराने की पहल की है। उन्होंने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इससे न केवल सहसवान क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़े विकास कार्यों में शौचालय, पेयजल, विश्राम गृह, साइन बोर्ड, पार्किंग, सुरक्षा और रोशनी जैसी सुविधाएं विकसित भी की जाएगी।
विज्ञापन

- एमएलसी ने सहस्रबाहु तीर्थ स्थल को पयर्टन केंद्र का प्रस्ताव किया है। उनके प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है। आने वाले दिनों में सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। - मनीष सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें