फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर एंटी भूमाफिया की कार्रवाई के विरोध में उतरी भाकियू

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उझानी क्षेत्र में पूर्व प्रधान पर तीन दिन पहले एंटी-भूमाफिया के तहत कार्रवाई की गयी थी। इसके विरोध में शुक्रवार को भाकियू पदाधिकारी और प्रधान पक्ष के लोग काफी संख्या में बदायूं पहुंचे। संख्या ज्यादा होने की जानकारी होने पर चामुंडा चौक पर प्रशासन ने पहुंचकर उन लोगों को रोक दिया, और उनको समझाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भारत) के पदाधिकारी और पूर्व प्रधान/ पूर्व सैनिक केदार यादव के परिजन शुक्रवार को गांव में एकत्र हुए। इसके बाद वे ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर जिला मुख्यालय जाने के लिए निकले। तिरमल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट से तहसील तक पैदल मार्च निकालना था, लेकिन लालपुल पार करते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वहीं पर रोक दिया और कलक्ट्रेट नहीं जाने दिया। केदार यादव की पत्नी माधुरी यादव ने कहा कि तहसीलदार की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय लेखपाल ने लगभग 15 लोगों के नाम अवैध कब्जा करने वालों के रूप में दिए थे, तो केवल छह लोगों पर कार्रवाई क्यों की गई। अन्य लोग माननीय के पक्ष के होने की वजह से उन्हें तहसीलदार ने बचा दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने कहा कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें