शारदीय नवरात्र: श्रद्धालुओं ने किया व्रतों का परायण, मंदिरों में जबरदस्त भीड़, भंडारा भी हुआ
नवरात्र आदिशक्ति मां दुर्गा के नवें सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना के साथ सपन्न हो गया। नवरात्र के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नौवें दिन घरों में कन्या भोज कराकर नवरात्र व्रत का परायण किया।
सिद्धपीठ नगला देेवी मंदिर में सुबह से दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतार लग गई थी। लोगों ने कतार में खड़े होकर मां के दर्शन किए। महिलाओं ने कन्याओं को दही, जलेबी, खीर-पूड़ी आदि खिलाकर दक्षिणा भी दी। दुर्गाष्टमी की रात शहर में कई जगह देवी जागरण हुए। देवी जागरण के बाद हवन और फिर भंडारा हुआ। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों का विशेष पूजन कर भव्य आरती की। मुख्य वक्ता अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से अभयदान मिलता है। नत्थूलाल शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। देवकन्याओं ने दीपकों को प्रज्वलित कर भव्य आरती की। कन्याओं को भोज कराया गया। इस मौके पर राज कुमार गुप्ता, ललतेश, श्याम निवास, मुरारी यादव, दिनेश गुप्ता, सुरेश मिश्रा ,रजनी मिश्रा, सृष्टि शर्मा मौजूद रहे।
दबतोरी। बिसौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में वर्षों पुरानी परंपरा के तहत शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को 11 बजे शिव मंदिर से सुंदर झाकियां बनाकर भक्त देवी मंदिर ले गए। देवी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद रथों पर सवार झांकियों को रखकर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह महिलाओं ने तिलक कर आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बिसौली थानाध्यक्ष राजेश कश्यप भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा में सालिकराम, राजकुमार, पंडित बाबू राम शास्त्री, चोखे लाल, मुकेश माहेश्वरी, सौरभ, गौरव, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
सहसवान। यहां भी मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने देवी प्रतिमा की आरती उतारी और पूजा अर्चना की।
श्री शिव मंदिर मुहल्ला सैफुल्लागंज से शुरू हुई शोभायात्रा मुहल्ले में भ्रमण के बाद गोपालगंज, प्रमोद इंटर कॉलेज, नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार, तहसील गेट होती हुई वापस मुहल्ले में पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे काली अखाड़ा के कलाकार अपने फन का प्रदर्शन कर रहे थे। उसके पीछे सिंहासन पर आसीन मां दुर्गा की प्रतिमा, उसके पीछे बैंड की धुनों पर नृत्य करते कलाकार शोभायात्रा में शामिल थे। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा को रोककर पुष्प वर्षा की और मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। शोभायात्रा में रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद फौजी, अतुल फौजी, पीयुष माहेश्वरी, मनोज कारीगर, दीपक माहेश्वरी, निर्दोष राठी, अंकुर, शुभम यादव मौजूद रहे।
उघैती, दबतोरी में श्रद्धालुओं ने व्रत का परायण कर देवी मां की पूजा अर्चना की। हवन भी हुआ। इस दौरान सावित्री देवी, राम प्यारी, लौंगा, राजरानी, प्रियंका, अर्चना, मौनी, नेहा, प्रीती, सैंकी, उर्मिला, सोनल, रुबी, गुड्डो, कन्यावती, सीमा रानी, अंजली, प्रगति, नंदनी, कल्पना, सुधा मौजूद रहे।
बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित देवी मंदिर पर हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू महासभा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल भंडारा हुआ। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना, निथिल सक्सेना, भुवनेश माहेश्वरी, हरवंश वशिष्ठ, मोहित शर्मा, अर्जुन देवल, अन्नू शर्मा, राकेश जाट, सचिन माहेश्वरी, सूर्यप्रकाश देवल, सुनील माहेश्वरी, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर गल्ला व्यापारियों ने मंडी स्थित ब्रह्मदेव के मंदिर पर भी विशाल भंडारा आयोजित कराया।
ओरछी। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नगर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिशुपाल, होरीलाल मौर्य, विजेंद्र शर्मा, उमेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
नाधा। कस्बे के शिव मंदिर पर चल रही दुर्गा पूजा का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, विपिन गुप्ता, जय शंकर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता, नत्थू यादव आदि मौजूद रहे।
बिसौली। यहां श्रद्धालुओं ने माता हथौड़ा देवी, गंवादेवत, मनोकामना मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हथौड़ा देवी मंदिर पर नवरात्र में अखंड जाप का अनुष्ठान प. अवधेश सहित कई पुरोहितों ने विधिविधान से कराया। पुजारी बाबा शेरसिंह यजमान बने। बाबा शेरसिंह ने कहा कि माता के भक्तों के सामने कभी कोई बाधा नहीं आती। आदिशक्ति माता की ममता के सामने सम्पूर्ण ब्रह्मांड की कोई शक्ति ठहर नहीं सकती। इधर मोहल्ला गदरपुरा में चल रही भागवत कथा में साध्वी कुसुम शास्त्री ने कहा कि भक्त की श्रद्धा के सामने तो भगवान भी नतमस्तक हो जाता है। यहां रूपकिशोर, सचिन, रवि, चन्द्रपाल, नीरज, विष्णु, राहुल, नन्हें उस्ताद, दलवीर, पं. रामकिशन मौजूद रहे।