फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में नई सपा के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सौदपुर (बदायूं) में नई सपा के विरोध में प्रदर्शन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। समाजसेवी और मुस्लिम नेता अनवर अली खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर सपा पर निशाना साधा। कहा कि नई सपा मुसलमानों के वोट तो लेती है लेकिन जब उन पर कोई मुसीबत आती है तो मुखिया मौन व्रत धारण कर लेते हैं। भाजपा और नई सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं इसलिए मुसलमानों को नई सपा से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कस्बे में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सपा मुखिया ने मुस्लिम नेताओं विशेष रूप से आजम खां और बरेली के विधायक शहजिल इस्लाम के उत्पीड़न पर एक शब्द भी बोलना मुनासिब नहीं समझा।
कहा-आजम खां की लगातार अनदेखी की जा रही है जिसकी वजह से वह 25 महीनों से जेल में बंद है। आरोप लगाया कि नई सपा, संघ के नेताओं से भरी पड़ी है। एक जाति का ही वहां सम्मान रह गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर साहिबे आलम खान, नफीस खान, परवेज अली खान, शारिक अली खान, मुमताज खान, हबीब खान, युसूफ सैफी, अब्दुल कादिर कुरैशी, जुनैद खान, अफजाल अली खान, फिरोज खान, आदिल खान, कमाल खान, सलमान खान, सद्दाम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें