फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती थाने की महिला सिपाही हुई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाने में तैनात एक महिला सिपाही कोरोना संक्रमित हो गई है। हालांकि, उसकी जांच मेरठ में ही हुई। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट बदायूं पहुंची। इसके बाद महिला सिपाही के संपर्क में रहे स्टाफ के नौ लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

मेरठ की मूल निवासी महिला सिपाही की तैनाती उघैती थाने में है। यहां वह अपने मामा के घर में रहती है। हाल ही में महिला सिपाही अवकाश पर घर गई थी। शुक्रवार को मेरठ स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस ने बदायूं को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद यहां ट्रेसिंग एंड कांट्रैक्ट टीम सक्रिय हो गई। महिला सिपाही के बारे में सभी जानकारियां जुटाने के बाद टीम को उघैती उसके मामा के घर भेजा गया। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि महिला सिपाही के संपर्क में आने वाले नौ लोगों के सैंपल लिए गए हैं। हालांकि, महिला सिपाही बदायूं में नहीं मेरठ में ही कोरोना पॉजिटिव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें