फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर जश्न, नर्तकियां ने लगाए ठुमके

विज्ञापन
वायरल वीडियोः लखनपुर गांव में डांस करती नर्तकी। विज्ञिप्ति - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में रविवार रात भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान चार नर्तकियों को भी बुलाया गया। जिन्होंने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

बताते हैं कि आधे से ज्यादा गांव में भाजपा के समर्थक हैं। मतगणना के बाद से गांव में ये कार्यक्रम कराने की तैयारियां चल रहीं थीं। तब से समर्थक एक-दूसरे से चंदा कर रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे इसकी शुरुआत हुई। बाकायदा मंच तैयार किया गया। उसके बाद कहीं डांस शुरू हुआ। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें तमाम लोग नर्तकियों को रुपये देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ उनके साथ डांस भी कर रहे हैं। वीडियो में खूब भीड़ दिखाई दे रही है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, पता करके कार्रवाई कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें