फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं घूम सकी अपना दल एस की हुंकार रैली

विज्ञापन
बदायूं के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते अपना दल एस युवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय ? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा की ट्रैक्टर रैली निकलने की वजह से शुक्रवार को बदायूं पहुंची अपना दल एस की हुंकार रैली शहर में नहीं घूम सकी। रैली लेकर निकले युवा प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया पत्रकारों से बातचीत करने के बाद लौट गए।
विज्ञापन

अपना दल एस की हुंकार रैली शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बदायूं पहुंचीं। यहां शहर में अपना दल एस की बाइक व अन्य वाहनों की रैली निकाले जाने की योजना थी, लेकिन शुक्रवार दोपहर शहर में भाजपा की ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इससे अपना दल एस को हुंकार रैली निकालने की अनुमति नहीं मिल सकी। इससे अपना दल एस युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया सीधे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में प्रदेश के सभी जिलों में हुंकार रैली लेकर निकले हैं। वह सोनेलाल पटेल और अनुप्रिया पटेल के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उनकी पार्टी ने जो पांच साल कार्य किया है। आज उनका कार्य हर जगह सराहा जा रहा है। इससे अनुप्रिया पटेल की पताका प्रदेश में हर जगह पहुंच रही है। विजय चौरसिया आमगांव भी गए। जहां उन्होंने तमाम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कई लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल, गगन पटेल, शिवेंद्र पटेल, अक्षय कुमार पटेल, रघुवीर पटेल, चक्रेश कुर्मी, सतीश चंद्र, गगन पटेल, देशपाल सोलंकी व अतुल पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें