फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकारों ने अनुसूचित वर्ग को ठगा : बेबी रानी

विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल बेबी रानी का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के बल पर चलती है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद को बढ़ावा दिया। पिछली सरकारों ने अनुसूचित वर्ग को ठगने का काम किया है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता एक बार फिर से भारी बहुमत देकर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। मौर्य ने कहा कि पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति के लोगों के साथ धोखा और अन्याय किया है। भाजपा ने इस वर्ग के ऐसे लोगों को जो सम्मान दिया वो किसी से छिपा नहीं है। विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी का विश्वास का हासिल किया है। आगामी चुनाव में भाजपा पिछली बार से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि जनता जिले से इस बार विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देगी। इससे पहले विधायक व जिलाध्यक्ष ने पूर्व राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया।
कुछ किसानों को नहीं समझा पाए तो पीएम ने वापस लिए बिल
बिसौली। मीडिया के सामने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और कृषि मंत्री ने लगातार किसानों को बिल के फायदे बताने के प्रयास किए। अफसोस है कि कुछ किसान मोदी के किसानों के हितों की प्रक्रिया को समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसी भी दबाव में वापस नहीं लिए गए हैं। विपक्ष जानबूझकर इस मामले को तूल दे रहा है, क्योंकि चुनाव का समय करीब है। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवाद की पार्टी बताते हुए कहा कि इंदिरा के बाद सोनिया और सोनिया के बाद प्रियंका गांधी राजनैतिक विरासत को संभाल रही हैं। आने वाले समय में प्रियंका गांधी की बेटी भी कांग्रेस की राजनीतिक विरासत को संभालेगी। जबकि भारतीय जनता पार्टी में आम कार्यकर्ताओं को भी राज्यपाल से लेकर मंत्री, विधायक, सांसद बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें