फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी रहे पुलिस पहरे में

विज्ञापन
पुलिस पहरे में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की गिरफ्तारी से नाराज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए रवाना हो रहे थे। पुलिस ने उन्हें कुछ घंटे पहरे में रखकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

किसानों को समर्थन देने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य कांग्रेसियों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का एलान किया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें नजर बंद कर दिया। शफ़ी अहमद ने कहा कि किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी खुली तानाशाही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव बब्बू चौधरी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एराज चौधरी, रफत अली खान, शादाब, राज यादव, रवि, पंकज, नदीमुद्दीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें