बदायूं। मतदान को लेकर उत्साह थर्ड जेंडर में भी दिखा। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 348 थर्ड जेंडर के मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें शाम पांच बजे तक 127 मतदाता वोट डाल चुके थे।
दातागंज के मोहल्ला बरेला के मतदान केंद्र पर पांच थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें रजनी किन्नर ने बात करने पर बताया कि वह जानती हैं कि लोकतंत्र में मतदान का क्या महत्व है। अगर शत प्रतिशत लोग मतदान नहीं करेंगे तो लोकतंत्र मतबूत नहीं होगा। संवाद