फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन दिग्गजों की बचेगी साख, 10 मार्च को हो जाएगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को मतदान के साथ ही कई दिग्गजों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई है। इनमें नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य और डीपी यादव के परिवार के लोगों के चुनाव लड़ने से उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर है। 10 मार्च को मतगणना के बाद मालूम होगा कि किन दिग्गजों की साख बचेगी।
विज्ञापन

शहर विधानसभा सीट से नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है। 2017 में उन्होंने करीब 16 हजार के अंतर से सपा प्रत्याशी को हराया था। सहसवान सीट पर पूर्व राज्यमंत्री और मौजूदा विधायक ओमकार सिंह के बेटे ब्रजेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। यहां डीपी यादव के बेटे कुणाल यादव रापद से और पूर्व विधायक हाजी बिट्टन भी चुनाव मैदान में हैं। मुस्लिम-यादव बाहुल्य इस सीट पर भी दिग्गजों की किस्मत का फैसला अब 10 जनवरी को होगा। शेखूपुर सीट पर पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत बनवारी सिंह यादव के नाती हिमांशु यादव सपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनके पिता पूर्व विधायक आशीष यादव ने अपनी विरासत हिमांशु यादव को सौंपी है। इसी सीट से पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य के बेटे मौजूदा विधायक धर्मेंद्र शाक्य की किस्मत का फैसला भी अब 10 मार्च को मतगणना के साथ होगा। हालांकि, किस्मत आजमा रहे कुल 61 प्रत्याशियों में विधानसभा कौन पहुंचेगा यह मतगणना के बाद ही साफ होगा।
---
जिलाध्यक्षों ने कहा
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि 2017 में सपा को जिले में एक सीट जरूर मिल गई थी, लेकिन इस बार सपा जिले से पूरी तरह साफ हो जाएगी। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर रहे हैं। सपाइयों को लगता है कि सपा शासनकाल के गुंडाराज, माफियाराज और भ्रष्टाचार को जनता भूल गई है तो यह गलत है।
विज्ञापन

-
सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव का कहना है कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने जनता को गुमराह कर वोट हासिल कर लिया था। जनता को पता है कि विकास के नाम पर भी गुमराह किया गया। जनता सपा शासन में हुए विकास कार्यों को नहीं भूली है। सभी छह की छह सीटें सपा जीत रही है। 10 मार्च के बाद भाजपाई नजर नहीं आएंगे।
-
बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम का कहना है कि बसपा सरकार का सुशासन और विकास जनता आज भी याद करती है। जिस तरह से भाजपा और सपा ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ताकत झोंकी थी उसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों पार्टियों को अपनी हार पहले से दिख रही थी। सभी सीटें बसपा जीत रही है।
-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह का कहना है कि भाजपा, सपा और बसपा शासन में विकास जिला ही नहीं देश और प्रदेश का विकास थम किया है। सभी छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अच्छा चुनाव लड़े हैं। कांग्रेस का वोट बैंक लगातार बढ़ रहा है। पार्टी से दूर हुआ मतदाता वापस आ रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षी इस बात को समझ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें