फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की बदायूं और इस्लामनगर में कल होंगी दो चुनावी जनसभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं कार्यक्रम तय हो गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 12 फरवरी को अखिलेश यादव इस्लामनगर और बदायूं में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले 12 फरवरी को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होगा। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़े नेताओं की चुनावी जनसभाएं हो चुकी हैं। सपा की ओर से अब तक किसी बड़े नेता की चुनावी जनसभा नहीं हुई है। शनिवार को अखिलेश यादव 12 बजे इस्लामनगर में और इसके बाद दोपहर दो बजे बदायूं में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सपा के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें