फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: पुलिस ने कई किसान नेताओं को किया नजरबंद, संभल जाकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का किया था एलान

Mon, 19 Feb 2024 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

एमएसपी गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का एलान किया था। इसके मद्देनजर पुलिस ने रविवार रात ही किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया। संभल में कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनकी नजरबंदी खत्म की। 
विज्ञापन
भाकियू नेता दिनेश यादव एवं मुकेश भदौरिया को किया गया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में कई किसान नेताओं को वजीरगंज ब्लॉक के गांव बगरैन में रविवार रात पुलिस ने हिरासत में लेते हुए नजरबंद कर दिया। सोमवार शाम इनकर नजरबंदी खत्म की गई। इन किसान नेताओं ने संभल में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने का एलान किया था। 

विज्ञापन


न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलन चल रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री का संभल के कल्किधाम के शिलान्यास में शामिल हुए थे। भाकियू ने रविवार को ही संभल जाकर प्रधानमंत्री को मांगों के संबंध में ज्ञापन देने का एलान कर दिया। 

ये नेता किए गए नजरबंद 
इसके मद्देनजर पुलिस ने रविवार रात ही किसान नेताओं को हिरासत में लेते हुए नजरबंद कर दिया गया। भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के आवासों पर पुलिस तैनात रही। बगरैन में मंडल और तहसील अध्यक्ष समेत धर्मपाल, डालचंद्र, सुगरपाल सिंह, प्रदीप चौहान, राजीव सिंह, संजीव दिवाकर को भी नजरबंद रख गया। भाकियू तहसील अध्यक्ष ने इसे सरकार की हिटलरशाही बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें