फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: थाने के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बच्ची समेत दो श्रद्धालुओं की मौत, 12 लोग घायल

Mon, 19 Feb 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कलान थाने के नजदीक रविवार रात करीब 11 बजे हादसा हो गया। ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराने के बाद श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में बच्ची और महिला की मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन
अरुण देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान थाने से सौ मीटर की दूरी पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली ईंटों से भरी ट्रॉली से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बच्ची समेत दो की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। हादसा रविवार रात हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मिर्जापुर थाना क्षेत्र के दीउरी गांव निवासी सुरेश कुमार अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर मिर्जापुर ढाई घाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव और परिवार के लोग सवार थे। रात करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली कलान थाने के आगे ट्रॉली से टकरा गई, जिससे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गई। 

सपा में घमासान: सलीम शेरवानी ने क्यों दिया राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा, 2009 से शुरू हुई थी यह कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने  मौके में पहुंचकर बचाव कार्य को शुरू किया। हादसे में बदायूं के उझानी की निवासी अरुण देवी (40) और मिर्जापुर के दिउड़ी की तीन साल की सुहानी की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें