फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष समेत 14 की पुलिस को तलाश, मुख्यमंत्री के खिलाफ की थी नारेबाजी

Sun, 22 Jun 2025 03:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

शनिवार को पुलिस ने महानदल के संयोजक देवेंद्र उर्फ पप्पू, नेमचंद्र, प्रकाश चंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। रविवार को पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना पुलिस को महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या समेत 14 आरोपियों की तलाश हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बगैर प्रशासनिक अनुमति के गांव स्तरीय हुई सभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ की अर्मादित शब्दों का प्रयोग किया था। पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अब तक संयोजक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

विज्ञापन


मूसाझाग थाने के उपनिरीक्षक मलखान सिंह की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कथरा खगेई में महान दल के संयोजक देवेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र सूरज ने जिला महासचिव रविंद्र शाक्य और जिलाध्यक्ष संजीव मौर्य के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या की गांव स्तरीय सभा कराई थी। आयोजकों ने जिला प्रशासन से सभा की अनुमति नहीं ली थी। सभा में मुख्य आयोजक और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

इनमें प्रकाश, अनिल मौर्य, नेमचंद्र, महेश, जितेंद्र, राधेश्याम, पोशाकी, राजेश्वर, भीके, टोडी, श्यामलाल, सतेंद्र, राकेश, रामवीर थे। इनके अलावा सभा में गांव के लोग थे। सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित अपशब्दों का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री व पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के खिलाफ नारेबाजी की। जब वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो संयोजक देवेंद्र उर्फ पप्पू से सभा की अनुमति मांगी गई। इस पर वह अनुमति नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पर एसओ मान बहादुर सिंह भी पुलिस टीम के साथ सभास्थल पर आ गए। उन्होंने भी सभा की अनुमति की जानकारी ली। इस पर सभा के आयोजक बौखला गए और भड़काऊ भाषण जारी रखा। इससे वहां मौजूद लोगों ने हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने देर रात ही राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या समेत सभा के 17 आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आयोजकों ने पुलिस को थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस की हिदायत के बाद आयोजक फरार हो गए थे। शनिवार को पुलिस ने महानदल के संयोजक देवेंद्र उर्फ पप्पू, नेमचंद्र, प्रकाश चंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। रविवार को पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें