अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले आमीन ने रिश्ते की फुफेरी बहन को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसको अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। दोनों हाईकोर्ट पहुंचे और एक निकाहनामा तैयार कर हाईकोर्ट में रिट दायर की।
फुफेरी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर युवक अपने साथ ले गया। फर्जी निकाहनाम बनवाया और हाईकोर्ट में रिट दायर करते हुए बताया कि वह दोनो पति-पत्नी हैं। युवती को जब पता लगा कि युवक की शादी हो चुकी है और उसके एक बेटी भी है तो वह अपने ननिहाल चली आई। हाईकोर्ट के आदेश पर उझानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले आमीन ने रिश्ते की फुफेरी बहन को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसको अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। दोनों हाईकोर्ट पहुंचे और एक निकाहनामा तैयार कर हाईकोर्ट में रिट दायर की। बताया कि वह दोनों पति-पत्नी हैं। परिवार के लोग उसकी जान लेना चाहते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए उझानी कोतवाली से पूरे मामले की आख्या मांग ली।
इस पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जांच में निकाहनाम पूरी तरह से फर्जी पाया है। युवती ने अपने बयान में कहा है कि उसको गुमराह करके निकाहनाम तैयार किया गया और उसके हस्ताक्षर करा लिए गए। उसका किसी काजी ने निकाह नहीं पढ़ा।
विज्ञापन
आख्या के आधार पर कोर्ट ने उझानी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आमीन के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। वहीं युवती अपनी नानी के घर रह रही है।