फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साइबर ठगी के 60 हजार पुलिस ने वापस कराए

विज्ञापन
साइबर ठगी के ​शिकार को धनरा​शि वापस कराने का प्रमाण पत्र देते एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व एसप
विज्ञापन
बदायूं। नौ अगस्त को हुई 60 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने रुपये वापस कराए हैं। शुक्रवार को धनराशि खाते में ट्रांसफर करा दी गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी कुलदीप सक्सेना ने नौ अगस्त 2024 को ऑनलाइन फ्राड होने की सूचना और शिकायती पत्र थाने पर दिया था। बताया था कि उनके साथ 60 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। इस पर थाना पुलिस ने तत्काल संबंधित बैंक में खाते को फ्रीज करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को होल्ड की गई धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में स्थानांतरित करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन ने ताकीद की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी नंबर साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या फिर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें