फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बोला लुटेरा साधू यादव: अच्छा हुआ गिरफ्तार कर लिया, एनकाउंटर का था डर, इसलिए सरकार बदलने का कर रहा था इंतजार

Sat, 02 Apr 2022 07:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कादरचौक (बदायूं)

सार

कादरचौक पुलिस की गिरफ्त में आया साधू यादव अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अट्ठर्रा कुनिया का रहने वाला है। साधू यादव बेहद शातिर है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ चोरी, लूटपाट और हत्या के प्रयास समेत करीब 28 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने चौंकाने वाली बात बताई है। पुलिस के मुताबिक साधू यादव बोला कि उसे अनुमान था कि सरकार बदल जाएगी। उसके बाद वह जो भी करेगा, कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने लुटेरे साधू यादव को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलापुर और कादरचौक थाना क्षेत्र में लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा साधू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसने कई घटनाओं का खुलासा किया है। साथ ही लुटेरे ने कादरचौक पुलिस से कहा कि उसकी तलाश में एसओजी लगी थी। अच्छा हुआ जो पुलिस ने उसे पकड़ लिया, नहीं तो एसओजी टीम उसका एनकाउंटर कर देती।

विज्ञापन


कादरचौक पुलिस की गिरफ्त में आया साधू यादव पुत्र राधेश्याम यादव अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अट्ठर्रा कुनिया का रहने वाला है। साधू यादव बेहद शातिर है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ चोरी, लूटपाट और हत्या के प्रयास समेत करीब 28 मामले दर्ज हैं। विधानसभा चुनाव के बाद छह मार्च को इसने कादरचौक थाना क्षेत्र में देवी नगला के नजदीक दूधिया राजू और उसके भाई कुलदीप के साथ लूटपाट की थी। इस संबंध में कादरचौक थाने में एफआईआर दर्ज है। 22 मार्च को अलापुर थाना क्षेत्र में जगत गांव के नजदीक पांच लोगों को बंधक बनाकर लूटा गया था। पुलिस को सूत्रों से पता चला कि इन दोनों घटनाओं को साधू यादव ने अंजाम दिया था। तब से अलापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम उसे तलाश कर रही थी।

शुक्रवार रात कादरचौक थाने के एसआई विक्रम सिंह और उनकी टीम ने साधू यादव को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाली बात बताई। पुलिस के मुताबिक साधू यादव बोला कि उसे अनुमान था कि सरकार बदल जाएगी। उसके बाद वह जो भी करेगा, कोई कुछ नहीं कर पाएगा। सरकार बदलने की धुन में उसने दूधिया के साथ लूटपाट की। लूटपाट पेशा था, इससे चुनाव परिणाम आने के बावजूद घटनाओं को अंजाम दिया। हाल फिलहाल उसे विश्वास हो गया था कि इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद उसे एसओजी खोज रही है। उसे अपना एनकाउंटर होने का भी डर सता रहा था। कादरचौक पुलिस के हत्थे चढ़ने पर उसका एनकाउंटर का डर दूर हो गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साधू के खौफ से मुकर गया था दूधिया, साधू खुद बोला मैंने ही की लूटपाट

अट्ठर्रा कुनिया निवासी साधू यादव को आसपास के तमाम लोग अच्छी तरह जानते हैं। लोग उससे डरते भी हैं। दूधिया भी उसको जानता था। जब दूधिया ने साधू यादव का नाम सुना कि उसने लूटपाट की थी तो उसने पहचानने से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाया और बात की। तब साधू ने खुद कहा कि उसने किस तरह लूटपाट की। साधू के स्वीकारने के बाद दूधिया ने कहा कि लूटपाट करने वाला यही था।
 

यह बोले नगर पुलिस अधीक्षक

नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि कादरचौक पुलिस के हत्थे चढ़ा साधू यादव बहुत ही शातिर है। उसके खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं। उसने कई लूटपाट की घटनाओं को कबूल किया। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें