फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद

Thu, 28 Dec 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। 
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुई बाइक और स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में अलापुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह ककराला चौराहे से एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। पकड़े गए ऑटो लिफ्टर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धनंजय सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह पुलिस टीम अलापुर कस्बे में ककराला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि एक बाइक से दो संदिग्ध लोग अलापुर कस्बे की ओर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने ककराला चौराहे पर एसआई राकेश सिंह चौहान, एसआई राजीव सिंह चौहान और पुलिस टीम को सतर्क कर दिया। साथ ही स्वयं भी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दी।

एक आरोपी बाइक से कूदकर भागा 
करीब आधा घंटा बाद अपाचे बाइक पर दो लोग अलापुर कस्बे की ओर आते दिखाई दिए। नजदीक आने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति कूदकर भाग गया। बाइक चलाने वाले ने भी भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

मांगने पर वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम गिलटैय्या निवासी मनोज बताया। बाद में उससे थाने ले जाकर पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि उसका फरार साथी उसके गांव का ही गुड्डू है। यह बाइक चोरी की है। वह इसे दातागंज बेचने जा रहे थे।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर पर छापा मारा तो वहां से चोरी की चार बाइक और एक स्कूटी और बरामद हुईं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मनोज को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ 12 मामले पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

म्याऊ चौकी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया था 
बृहस्पतिवार सुबह अलापुर थाना पुलिस ने जिस ऑटो लिफ्टर से पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद कीं, उसको और उसके साथियों को कुछ दिन पहले म्याऊ चौकी पुलिस ने भी पकड़ा था। आरोप है कि तब साठगांठ कर आरोपी छूट गए थे। मामला काफी चर्चित रहा था। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें