फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को यादगार बनाने का सशक्त माध्यम है फोटोग्राफी

विज्ञापन
वयोवृद्ध फोटोग्राफर को सम्मानित करते एसएसपी संकल्प शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर फोटोग्राफर एसोसिएशन की स्थानीय शाखा ने शहर के एक मैरिज लॉन में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एसएसपी और सीडीओ ने शिरकत की। एसएसपी ने कहा कि फोटोग्राफी जीवन को यादगार बनाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

फोटोग्राफी प्रोफेशन के लिहाज से बनाए गए एक एप की जिला इकाई के प्रभारी राहुल साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम शुरू हुआ। शुभारंभ एसएसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत व बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने किया। अतिथियों का इकाई की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फोटोग्राफर साथियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजीव कश्यप ने एप के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर राम सक्सेना, सुशील कुमार शर्मा, मोहित चंद्रवंशी, राजेश शर्मा, युसुफ, शुएब मिर्जा, सरताज अली, जमीर मोहम्मद, रंजीत कुमार, ताबिस अंसारी, विकास सिंह, राजू व शैफुल आजाद आदि फोटोग्राफर उपस्थित रहे। एसएसपी ने कहा कि फोटोग्राफी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जो उम्र भर हमारी यादों को संजोए रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सीडीओ ने कहा कि फोटोग्राफी हमारे जीवन के बहुत से महत्वपूर्ण पलों को कैद करने के साथ साथ कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण डाटा के रूप में काम करता है। बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार जताया। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें