फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिन भर उमस से परेशान रहे लोग, शाम का हल्की बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
बारिश में छाता लगाकर गुजरता स्कुटी सवार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। लगातार दो दिनों से कड़क धूप व बादलों की आवाजाही से उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी। मंगलवार को दिन भर की उमस के बाद शाम को हुई हल्की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिल गई।
विज्ञापन


गरज तड़क के साथ हुई बारिश से बिजली एक घंटे तक बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह निकली तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। धूप की तपिश ने लोगों को परेशान किया। गर्मी और उमस से लोग तर-बतर नजर आए। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। साथ ही दिन भर रुक रुककर धूप देखने को मिलती रही। लेकिन, उमस भरी गर्मी आमजन के पसीने छुड़ाती रही। शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद गर्मी से बेहाल लोगों को हल्की राहत मिली। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन एक घंटे तक बिजली प्रभावित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-
ओरछी में हुई ओलावृष्टि, गिरा पेड़

औरछी। मंगलवार शाम के समय आई तेज आंधी से मुरादाबाद से फर्रुखाबाद तक एफएम हाईवे पर स्थित आश्रम में खड़ा पीपल का पेड़ गिर गया। इससे मोटर साइकिल सवार दबने से बचे और लंबा जाम लग गया। कुछ देर बाद तेज बारिश ओले के साथ हुई। ओरछी चौराहे पर पानी भर गया। हालांकि ओलावृष्टि सिर्फ 10 मिनट ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें