फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: मुस्लिम समाज ने सपा के खिलाफ किया प्रदर्शन, लोगों ने कहा- अत्याचार के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे अखिलेश यादव

Sun, 24 Apr 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ककराला (बदायूं)

सार

बदायूं के ककराला में मुस्लिम समाज के लोगों ने सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ की नारेबाजी। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि अत्याचार के खिलाफ सपा मुखिया नहीं बोल रहे हैं। साथ ही आजम खां की रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन
सपा के खिलाफ प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के ककराला में मुस्लिम समाज के लोगों ने सर्व समाज युवा शक्ति मंच के साथ रविवार को सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नई सपा मुस्लिम और आजम खां की विरोधी है। लोगों ने मुस्लिम नेता नवाजिश खान और हाफिज तफजील खान के नेतृत्व में सपा और अखिलेश विरोधी नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम नेताओं ने कहा कि हर चुनाव में मुस्लिम समाज ने सपा के लिए पसीना बहाने का काम किया है। इसके बाद भी मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सपा मुखिया अखिलेश यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं। आजम खां को जेल से रिहा करने के लिए भी कुछ नहीं कर रहे। अखिलेश ने एक बार भी मुस्लिम समाज का शुक्रिया नहीं किया।

इस चुनाव में भी मुस्लिम समाज ने सपा को शत-प्रतिशत वोट दिया। उसका खामियाजा समाज को उत्पीड़न के रूप में भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने सपा को मुस्लिम विरोध बताते हुए बहिष्कार का ऐलान किया। इस मौके पर सर्व समाज युवा शक्ति मंच के यूथ अध्यक्ष एमटी रजा, नगर अध्यक्ष जसीम उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें