फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लू के थपेड़ों नें किया बेहाल, पारा 43 के पार

विज्ञापन
चेहरे को कपड़े से ढक्कर इंद्रा चौक से गुजरती युवती। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया है। शनिवार को गर्मी और उमस से हर कोई बेहाल नजर आया। पंखों की हवा गर्म हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 39 से बढ़कर 43 डिग्री के पार चला गया है। पूरे दिन लोग घरों में कैद होेने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवा से दिनभर लोग बेचैन रहे। गर्मी से बचाव के लिए लोग नींबू पानी, शिकंजी व पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। जिनको बेहद जरूरी काम था, वही चेहरा ढककर या छाता लेकर बाहर निकले। दिन भर भीषण गर्मी से लोग पसीने-पसीने होते रहे। गर्मी का कहर रात में भी जारी रहा। चैन की नींद आना मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अभी गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी हीट स्ट्रोक, उल्टी दस्त और चक्कर आने के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आने वाले दो दिन इस माह के सबसे गर्म रहेंगे। पारा 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। तीन दिन के बाद बारिश होने से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें