फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना पिता जी आपके, जलते मेरे पांव...

विज्ञापन
मोहल्ला चौबे में काव्य संध्या में मौजूद कवि। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। गौरव क्लब और गौरव महोत्सव समिति की ओर से शनिवार को समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर मोहल्ला चौबे स्थित अमन हाउस में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष शायर अहमद अमज़दी बदायूंनी और गीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में शायर अहमद अमज़दी ने सुनाया, काश ऐसा नसीब हो जाए, वो हमारे करीब हो जाए। प्यार उसका हमें मयस्सर हो, वो अगर कुछ गरीब हो जाए। कवि अमन मयंक ने पढ़ा कि चटक धूप सी जिंदगी, नहीं दूर तक छांव। बिना पिता जी आपके, जलते मेरे पांव। कवि सुनील शर्मा समर्थ ने पढ़ा, कर्म के आधार पर अधिकार होना चाहिए, खोखली बातें हों तो प्रतिकार होना चाहिए। इस दौरान शायर सादिक अलापुरी, शैलेंद्र मिश्रा देव, शम्स मुजाहिद, अचिन मासूम, आकाश पाठक परौली, शायर अच्छन मियां, मुकेश तोमर ने भी अपनी रचनाओं से लोगों को म़ंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर गीता शर्मा, अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें