फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के बीच बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, डेंगू के दो और रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मलेरिया के बीच जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू के दो और रोगी मिले हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में एलाइजा टेस्ट के बाद इनको डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस सप्ताह जिले के अलग-अलग इलाकों में डेंगू के छह मामले सामने आ चुके हैं। सालारपुर और जगत ब्लॉक मलेरिया से ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 स्थानों पर कैंप लगाए गए। यहां बुखार पीड़ितों की जांच की गई। इस दौरान मलेरिया के सात मामले सामने आए। इनमें एक को फैल्सीपेरम की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू जैसे लक्षण वाले आठ लोगों का एलाइजा टेस्ट किया गया। इनमें शहर के मोहल्ला पटेल नगर और पड़ोस के गांव बरातेगदार में एक-एक बुखार पीड़ित को डेंगू की पुष्टि हुई है। तब तक जिले में डेंगूू के चार रोगी मिल चुके हैं। बुधवार को शहर की नलकूप कॉलोनी और जगत ब्लॉक के एक गांव में डेंगू के रोगी मिले थे। इससे पहले दहगवां और जगत के गांवों में दो डेंगू रोगी मिल चुके हैं। शेरगंज में मलेरिया से एक बुजुर्ग की जान जा चुकी है। शनिवार का मलेरिया विभाग की टीमों ने 32 गांवों में दवाओं का छिड़काव किया। इसके अलावा 39 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा भी नष्ट किया गया है। मलेरिया प्रभावित जगत, समरेर, सालारपुर और दातागंज के 18 गांवों में अब भी सक्रिय रोगी हैं। मलेरिया रोगियों की सबसे ज्यादा संख्या सालारपुर और जगत के गांवों में है।
शनिवार को डेंगू के दो मामले सामने आए हैं। दोनों रोगियों की हालत सामान्य है। जहां से भी बुखार के प्रकोप की सूचना मिल रही है वहां कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है और दवाओं का वितरण किया जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मलेरिया और डेंगू काबू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें