फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान से दी दरोगा को अंतिम विदाई

विज्ञापन
दरोगा के शव को कंधा देते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाने के आवास में रविवार रात हुई दरोगा जयेंद्र सिंह की मौत के मामले में कोई वजह पुष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम में बिसरा सुरक्षित कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसएसपी व एसपी सिटी ने भी शव को कंधा दिया।
विज्ञापन

जयेंद्र सिंह अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव बल्दाना के निवासी थे। उनका शव रविवार रात थाना परिसर में उनके आवास में बिस्तर पर पड़ा मिला। दरवाजा तोड़कर शव निकाला जा सका। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। सोमवार को दरोगा का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया। वहां उनको राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। एसएसपी डॉ.ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए। मौजूद लोगों की आंखें अंतिम विदाई देते समय नम हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें