फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ पर लगा मुख्य सेविका से अभद्र व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाल विकास परियोजना उझानी में तैनात मुख्य सेविका ने जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) पर सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री से लेकर डीएम से शिकायत की है। पत्र में उन्होंने नौकरी से मुक्ति देने की बात कहते हुए लिखा है कि ऐसे मानसिक दबाव के चलते काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उझानी में बाल विकास परियोजना में तैनात मुख्य सेविका मीना शर्मा चार सिंतबर को सीडीपीओ यामिनी रंजन के साथ ग्राम पंचायत बसोमा के विभागीय भवन के निरीक्षण के लिए गई थीं। उन्होंने बताया कि उसी दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा वहां पर पहुंच गए। आरोप है कि जब सीडीपीओ ने डीपीओ से मुख्य सेविका का परिचय कराया तो वह यह कहते हुए भड़क गए, कि जब से वह आए हैं तब से वह उनसे मिलने नहीं आई। उन्होंने नौकरी करना सिखाने की बात कहते हुए मुख्य सेविका से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सरेआम इस तरह की अभद्र भाषा सुनकर मुख्यसेविका वहां से चली आयी। अब उन्होंने मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री और डीएम को दिए पत्र में कहा कि वह विभागीय सेवा करने में असमर्थ हैं और उन्हें सेवा से मुक्ति दिलाई जाए, साथ ही ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मैं सीडीपीओ के साथ में बसोमा गांव की गई थी। वहां पर डीपीओ भी पहुंचे थे। सीडीपीओ ने मेरा डीपीओ से परिचय कराया। उसके बाद में जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह बेहद ही गंदी थी। सरेआम मुझे बेइज्जत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीना शर्मा, मुख्य सेविका, उझानी
मैं बसोमा गांव गया था, लेकिन मैने उनके साथ ऐसा कोई भी व्यवहार नहीं किया, जो गलत था। वह मुझ पर क्यों आरोप लगा रही हैं, मुझे समझ में नहीं आ रहा है।
- आदीश मिश्रा, डीपीओ, बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें