फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं-दातागंज मार्ग पर रोडवेज बस में चेकिंग, नौ यात्री मिले बेटिकट

Mon, 11 Mar 2024 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सोमवार को रोडवेज बस दातागंज से बदायूं आ रही थी। इसी दौरान बरेली के सचल दल ने बस को रोक लिया और उसको चेक किया। इस दौरान बस में कुल 17 यात्री थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में दातागंज-बदायूं मार्ग पर सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस में नौ यात्री बेटिकट पकड़े गए। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस दातागंज से बदायूं आ रही थी। इसी दौरान बरेली के सचल दल ने बस को रोक लिया और उसको चेक किया। इस दौरान बस में कुल 17 यात्री थे। उनमें नौ यात्रियों के टिकट नहीं बनाए गए थे।

विज्ञापन


एक दिन पहले भी एक रोडवेज बस में चार यात्री बेटिकट पकड़े गए थे। इसमें परिचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार सुबह दूसरी बस पकड़ी गई। इसमें परिचालक अमृतलाल था। इसकी सूचना पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। शाम तक परिचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें