राजकीय मेडिकल कॉलेज में नीट के लिए काउंसलिंग करती छात्रा। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 57 छात्र-छात्राओं ने नीट के लिए पंजीकरण कराया। इन सभी छात्र-छात्राओं के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कॉलेज प्रशासन की टीम ने किया। अब तक 425 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं।
प्रदेश के चयनित मेडिकल कॉलेजों में नीट के लिए छात्र-छात्राएं अपना-अपना पंजीकरण करा रहे हैं। इसके तहत सोमवार को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नीट के लिए पंजीकरण किए गए। कॉलेज प्रशासन के अनुसार अब तक 425 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके तहत सोमवार को 57 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि अब तक कॉलेज में 425 ने छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। टीम के सदस्यों की ओर से सभी छात्र-छात्राओं अभिलेखों को चेक किया गया है। मंगलवार को भी नीट के लिए पंजीकरण होगा। संवाद